हमीरपुर, मार्च 2 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के त्रिवेणी मैदान में डॉ.आंबेडकर सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से माता सावित्रीबाई फुले नि:शुल्क पाठशाला का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मौदहा चेयरमैन बसपा नेता रजा मोहम्मद उर्फ श्रीनाथ एवं ग्राम चंदपुरवा के पूर्व अध्यापक वासुदेव कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। चेयरमैन ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। नि:शुल्क पाठशालाएं समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को चुनौती दी। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह पाठशाला बच्चों के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में पूर्व अध्यापक वासुदेव कुशवाहा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्...