रामगढ़, अप्रैल 21 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रोबा कॉलोनी स्थित श्री श्री मां शीतला माता मंदिर की 23 वीं वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ हो चुका है। इस क्रम में तीसरे दिन मंगलवार को माता का विधिवत अभिषेक कर भव्य शृंगार किया गया, जिसका दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माता के शृंगार रूप के दर्शन के लिए भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। माता के प्रति श्रद्धालुओं के अटूट प्रेम के कारण शृंगार के समय का दृश्य अत्यंत भावपूर्ण और मनमोहक बन गया। इस अवसर पर संस्थापक और सचिव राम शर्मा ने कहा कि 23 वें वार्षिक उत्सव का यह शृंगार हर वर्ष की अपेक्षा इस बार और अधिक आकर्षक, भव्य रहा है। उन्होंने इसका श्रेय भक्त...