सहारनपुर, मार्च 17 -- सहारनपुर उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा माता शाकुम्भरी देवी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बस सेवाएं संचालित की जा रही हैं। रेलवे रोड बस स्टेशन से नवरात्र के अवसर पर 19 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक यह सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार, बसों का संचालन प्रतिदिन सुबह पांच बजे से देर शाम तक किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रत्येक 30 मिनट के अंतराल पर बसें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की है। मेला अवधि के दौरान कुल 25 बसों को परमिट प्रदान किया गया है, जो नियमित रूप से शाकुम्भरी देवी धाम के लिए आवागमन करेंगी।-मेला परिसर में अस्थायी बस स्टेशन की स्थापना19 मार्च से 4 अप्रैल तक चलने वाले...