रामगढ़, मार्च 17 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में बासंती नवरात्रा को लेकर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पंजाबी हिन्दू बिरादरी के तत्वावधान में संपन्न होगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार को कलश स्थापना के साथ नवरात्र पूजन से होगी। माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्र पूजन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में नितिन कपूर और उनकी पत्नी मनीषा कपूर शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। 25 मार्च को श्री श्याम मंडल रामगढ़ की ओर से माता की चौकी का आयोजन होगा, वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.