हजारीबाग, जून 14 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के बड़ा डहरभंगा स्थित आदिशक्ति माता वैष्णो देवी के स्थापना के 25 वें वर्षगांठ पर यज्ञ का आयोजन किया गया था। बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ माता के प्राण - प्रतिष्ठा का रजत वर्ष मनाया गया। जिसकी समीक्षा बैठक रविवार को हुई। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आय - व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। ग्रामीणों को बताया गया कि विशेष यज्ञ - पूजन कार्य में कुल 46367 रुपए का आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ,जबकि कुल खर्च 45620 रुपए हुए ।इस प्रकार 1747 रुपए का बचत हुआ। कमिटी के सदस्यों ने पूजन कार्य ,व्यवस्था,भंडारा,चंदा समेत अन्य कार्यों में लगे लोगों की सराहना करते हुए बधाई दिया। बैठक में मुख्य रूप से प्रकाश यादव, परमेश्वर यादव, संतोष यादव ,रवि राणा ,विकास यादव, राहुल प्रजापति ,दिलीप यादव ,मुकुं...