रामगढ़, जनवरी 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर का 35 वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत शनिवार को विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की शुरुआत हुई। अनुष्ठान के मुख्य यजमान हर्ष आनंद और उनकी पत्नी निशु आनंद ने यज्ञाचार्यों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणेश पूजन, निशान पूजा, मंडप प्रवेश, वेदी पूजा, ध्वजारोपण कराया। यज्ञाचार्य पंडित गोविंद वल्लभ शर्मा, मुरारी मोहन शर्मा, अंकित पाठक, सत्येंद्र दुबे, किशोर शर्मा, राजेश पांडेय और उपेंद्र पांडेय की ओर से सभी अनुष्ठान विधिपूर्वक संपन्न कराए गए। रविवार की सुबह 9 बजे से श्रीगणेश और वेदियों की पूजन के उपरांत सात ब्राह्मणों के दल की ओर से शतचंडी पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं अपराह्न 3 बजे से अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.