बुलंदशहर, जुलाई 22 -- माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जनपद से गए श्रद्धालु फिलहाल भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अस्थाई रूप से दर्शन बंद होने के कारण जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रुके हुए हैं। सेना के कैंप में सभी श्रद्धालु सुरक्षित ठहरे हुए हैं। श्रद्धालु दर्शन खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जनपद के गांव नैथला, फौलादपुर, गिनौरा जन्नारदार आदि गांवों से 17 श्रद्धालुओं का जत्था 19 जुलाई को जम्मू कश्मीर में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गया था। यह भी पढ़ें- भारी बारिश का अलर्ट, कश्मीर और यूपी के इन जिलों में स्कूल बंद; देखें कहां-कहां रहेगी छुट्टीभूस्खलन की जानकारी फौलादपुर निवासी श्रद्धालु संजीव पंडित ने हिन्दुस्तान को फोन पर बताया कि जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए वहां के प्रशासन और श्री माता वैष...