माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस दो घंटे लेट चलेगी
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- श्री माता वैष्णो देवी कटरा से सूबेदारगंज आने वाली 20434 एक्सप्रेस 14 अक्तूबर को अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से चलेगी। उत्तर रेलवे के दिल्ली-अंबाला रेलखंड पर कार्य के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते कटरा से चलने वाली ट्रेन 17:15 बजे रवाना होगी। इसके अलावा 13052 कालका-हावड़ा एक्सप्रेस को 14 अक्तूबर को तरावड़ी स्टेशन पर 15 मिनट रोका जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.