हजारीबाग, सितम्बर 3 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से माता वैष्णव देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होने के पूर्व गुरुवार को मंदिरों में माथा टेका। मौके पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, समाजसेवी दर्शन सोनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अशोक गुप्ता ने कहा कि बरकट्ठा क्षेत्र से प्रत्येक वर्ष सैकड़ों श्रद्धालु मां वैष्णव देवी दर्शन को जाते हैं। अपने सुख समृद्धि के साथ साथ अपने क्षेत्र की अमन चैन की कामना करते हैं। वहीं भाजपा प्रखंड महामंत्री मुकेश यादव ने कहा कि माता वैष्णव देवी के दरबार में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से विनती करते हैं। माता उसकी हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। यात्रा पर जाने वाले में पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, विधायक प्रतिनिधि त्रिवेणी यादव, समाजसेवी दर्शन सोनी, पंसस प्रति...