माता रानी के भजन सुनकर भावविभोर हुए भक्त
मेरठ, मार्च 22 -- चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन श्री रामा संकीर्तन मंदिर में मां के चन्द्रघण्टा स्वरूप का विधिवत पूजन पंडित अम्बुज मिश्रा ने सम्पन्न कराया। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गुंजायमान हो गया। मंदिर में नवरात्र महोत्सव के अवसर पर प्रतिदिन मेले जैसा वातावरण बना है। तीसरे दिन मां चन्द्रघण्टा की पूजा विधि-विधान के साथ की गई। महिला मंडल ने भजनों के माध्यम से मां को रिझाने का सुंदर प्रयास किया। "मां भंडारे बैठी, खोल के भर लो झोलियां" भजन की प्रस्तुति कमलेश और वीनू द्वारा दी गई। पूनम, मुकेश और शकुन्तला ठाकुर ने "चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है" भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर कर दिया।ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने मिनी सचदेवा परिवार को बधाई दी। कहा कि मां का यह स्वरूप संदेश देता है कि चन्द्र की शीतलता और घण्टे की गूंज की त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.