संभल, मार्च 22 -- तहसील क्षेत्र के गांव सौंधन मोहम्मदपुर में नवरात्र के पावन अवसर पर रविवार को भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां चामुंडा देवी सेवा समिति के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की गलियां माता रानी के जयकारों से गूंज उठीं। गांव में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। मां चामुंडा देवी सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को चामुंडा देवी मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मां रानी के मंदिर में विधिवत रूप से हवन पूजन कर किया गया। पड़ित महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर मां भगवती की पूजा-अर्चना की और परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उसके बाद में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सजी-धजी आकर्षक झांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.