उरई, मार्च 24 -- कोंच। नगर में चैत्र नवरात्र पर सोमवार रात पटेल नगर स्थित शंकरजी मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने मधुर प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बना दिया। जैसे ही भक्ति गीतों की स्वर गूंजीं, पूरा परिसर श्रद्धा और उत्साह से सराबोर हो उठा। भजन संध्या में प्रमुख रूप से अभिषेक तिवारी, राजेश्वरी और तनुश्री (दोनों बहनें) ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति का रंग गहराता गया। संगीत में भी कलाकारों का बेहतरीन सहयोग देखने को मिला। ढोलक पर संजय, ऑर्गन पर बीड़ी शर्मा और पैड पर निर्मल ने शानदार संगत दी, जिससे भजनों की प्रस्तुति और भी प्रभावशाली बन गई इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय ...