संभल, मार्च 27 -- चैत्र नवरात्र के नवमें दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह तड़के से ही मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। विधि-विधान से श्रद्धालुओं ने जल व मिष्ठान चढ़ाकर हवन में आहूतियां लगाईं। इसके बाद घर-घर कन्याएं जिमाकर उपवास खोला गया। दोपहर को मंदिरों में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। शाम को मंदिरों में महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...