फिरोजाबाद, मार्च 26 -- फिरोजाबाद। चैत्र नवरात्रि महोत्सव में बुधवार को शहर के मध्य दुर्गा नगर गली नंबर तीन में स्थिति श्री नवदुर्गा माता की पोशाक यात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। भक्तों ने यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। माता रानी के जयकारों से राहें गुंजायमान हो गईं। मंदिर महंत महेंद्र मिश्रा ने सुबह 11 बजे कैला देवी मंदिर पर माता रानी की पोशाक का विधि विधान के साथ पूजन कर पोशाक यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा हनुमान रोड होते हुए दुर्गा नगर गली नंबर तीन स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंडबाजे माता रानी के भजन गाते हुए चल रहे थे। उनके पीछे सौभाग्यवती महिलाएं अपने सिर पर माता रानी की पोशाक लेकर और भक्ति में लीन होकर नृत्य करते हुए आगे बढ़ रही थीं। यात्रा मार्ग पर भक्तों ने ज...