भदोही, मार्च 23 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चैत्र नवरात्र के चौथ दिन रविवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में भक्तों की कतार रही। मां दुर्गा का देवी कुष्मांडा के रुप में दर्शन-पूजन किया गया। भक्तों के जयकारे मंदिर परिसर गूंजायमान रहा। प्रमुख सिद्ध पीठों पर व्यवस्थापकों द्वारा दर्शन-पूजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। नगर के सदर महाल स्थित प्रमुख सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के रूप में शृंगार किया गया। अलौकिक स्वरुप का दर्शन-पूजन करने के लिए लोगों ने स्नान आदि के बाद पहुंच कर मत्था टेकने का काम किया। सुबह से लेकर दोपहर तक भीड़ रही। एक बार फिर शाम को भी लोग पहुंचे। सदर महाल स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, चौरा माता मंदिर, बंबा देवी, काली माता मंदिर काली महाल के साथ गंगा तट पर विराजमान मां शीतला धाम डेरवा, शक्ति धाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.