मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरनगर, संवाददाता। पुरकाजी के ग्राम बसेड़ा में माता रमाबाई सेना संघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गीता काकरान के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य जन-जागरण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उमड़ी महिलाओं की भीड़ मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भंते विनय आचार्य एवं भंते अनुकृति गौतम उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और उत्तरांचल के पूर्व सांसद धीरेंद्र प्रताप ने संबोधित करते हुए समाज की उन्नति पर बल दिया। हास्य कलाकार शेखचिल्ली के प्रदर्शन ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। इस अवसर पर मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर और हरिद्वार से आए गणमान्य व्यक्तियों सहित डॉ. दीपाली सिंह, दामिनी काकरान, विक्रांत गौतम और सावित्री गौतम, ग्राम प्रधान बसेड़ा धर्मवीर...