हजारीबाग, अप्रैल 18 -- बरही, प्रतिनिधि। श्रीदास इंटरनेशनल स्कूल बरही के छात्र छात्राओं ने मां भद्रकाली का दर्शन पूजन कर वहां के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं ने विद्यालय से मिले असाइनमेंट के आधार पर वहां के पुजारियों और स्थानीय लोगों से भद्रकाली मंदिर और इटखोरी के प्राचीनता की जानकारी ली। लोगों ने उन्हें बताया कि काले पत्थर की बनी मां भद्रकाली की अद्वितीय प्रतिमा एवं अन्य प्रतिमाएं खुदाई में मिली है। पुरातत्ववेत्ता इसे पाल काल और हर्षवर्धन काल के समय का बताते हैं जो 7वीं से 10वीं शताब्दी के बीच का है। प्राचार्य कैलाश कुमार ने कहा कि छात्रों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक शनिवार को इस प्रकार के एजुकेशनल टूर का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों को किताबों के साथ-साथ, ऐतिहासिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.