चतरा, फरवरी 17 -- इटखोरी प्रतिनिधि तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव को लेकर माता भद्रकाली का दरबार भक्तों से मंगलवार को दिनभर गुलजार रहा। इस दौरान रांची से आये 50 की संख्या में महिलाओं ने माता भद्रकाली का पूजा अर्चना किया। इस दौरान महिलाओं ने माता भद्रकाली के मुख्य मंदिर में पूजा अर्चना करने का पश्चात सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर राम जानकी मंदिर कोटेश्वर नाथ मंदिर शनि देव मंदिर पंचमुखी जी हनुमान मंदिर समेत अन्य देवालय में भी पूजा अर्चना किया । इस मौके पर उन्होंने महोत्सव स्थल म्यूजियम का भी अवलोकन किया । इस मौके पर रांची से आई अंजू व इंदु समेत अन्य महिला श्रद्धालुओं ने कहा कि इटखोरी स्थित माँ भद्रकाली मंदिर में आयोजित होने वाले इटखोरी महोत्सव ने भद्रकाली की ख्याति और पर्यटन को काफी बढ़ाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...