बकेवर (इटावा), मार्च 23 -- Etawah News: नवरात्र के बीच इटावा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने देवी मां के लिए खुद की बलि दे दी। घटना से पहले युवक ने बताया था कि माता बलि मांग रही हैं। इसके बाद युवक ने कुल्हाड़ी से खुद पर हमला करके गर्दन काट ली। खून से लथपथ युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवक द्वारा खुद की गर्दन काटने की खबर पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला बकेवर कस्बा स्थित गांधीनगर का है। यहां सोमवार सुबह एक 28 वर्षीय राजेश तिवारी ने खुद पर कुल्हाड़ी से हमला कर लिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे परिजन एंबुलेंस की मदद से 50 शैया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि राजेश तिवारी पिछले कुछ समय से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.