सुल्तानपुर, मार्च 27 -- कुड़वार, संवाददाता। जमीनी विवाद में बुधवार शाम माता प्रसाद पाण्डेय की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया। माता प्रसाद पांडेय नप्लाट में रास्ते के विवाद को लेकर पूरे बेनी माधव नरवापार निवासी माता प्रसाद पाण्डेय की बुधवार शाम को उनकी ही मार्केट में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे अवनीश पांडेय उर्फ शुभम् ने जमीनी विवाद में शामिल पिता-पुत्र सहित तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें सक्रिय थीं।पुलिस के अनुसार गुरुवार रात पिता-पुत्र रमेश मौर्या व अनुराग मौर्या निवासी रूपापुर थाना कुड़वार को फिरोजपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।...