बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- माता-पिता हमारे पहले गुरु, हमेशा करें उनका सम्मान भावुक हुए छात्र, माता-पिता को किया नमन मातृ-पितृ पूजन दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत संगीत से बच्चों ने बांधा समां शिक्षकों ने कहा संस्कार और आधुनिक शिक्षा का समन्वय जरूरी फोटो : माता पिता : बिहारशरीफ सिपाह स्कूल में शनिवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम में शामिल बच्चे। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। माता-पिता हमारे पहले गुरु हैं। उनका हमेशा सम्मान करें। वे न सिर्फ हमारे जन्मदाता हैं, बल्कि वे हमें पालनहार हैं। हमें बोलना, चलना, खाना, दौड़ना सीखाते हैं। हम चाहे जहां रहें, जिस परिस्थिति में रहें, वे हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते हैं। वे कभी भी अपने बच्चों का अहित नहीं चाहते हैं। इसलिए वे पूजनीय और आदरणीय हैं। सिपाह स्कूल में शनिवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस पर छात्रों...