माता-पिता से मारपीट में पुत्र गिरफ्तार, दो गोली बरामद
आरा, मई 16 -- आरा, हि.सं.। नवादा थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात माता-पिता के साथ मारपीट करने वाले बेटे को गिरफ्तार किया है। वह थाना क्षेत्र के अनाईठ निवासी ददन चौधरी का पुत्र रंजन कुमार चौधरी है। उसके पास से दो कारतूस भी बरामद की गई है। इस मामले में ददन चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें ददन चौधरी की ओर से कहा गया है कि उनके तीसरे पुत्र रंजन कुमार चौधरी शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे शराब पीकर घर आया और परिवार से मारपीट करने लगा। समझाने पर घर पर ईंट-पत्थर फेंकने लगा। उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने लगा। उसी क्रम में उसके पॉकेट से पिस्तौल का दो गोली भी बरामद हुआ। वह रॉड लेकर डरा-धमका रहा था। बार-बार रुपये के लिए जिद कर रहा था और गोली मारने की धमकी दे रहा था。 यह भी पढ़ें- माता-पिता से मारपीट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.