रांची, फरवरी 14 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित महादानी मैदान के रंगमंच पर शनिवार को एकल विद्यालय संच बेड़ो के तत्वावधान में मातृ एवं पितृ पूजन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद बच्चों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अपने माता-पिता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संच के अध्यक्ष डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि माता-पिता की पूजा से बढ़कर कोई दूसरी पूजा नहीं है। इसे सभी शिक्षण संस्थानों में मनाया जाना चाहिए, ताकि बच्चों में संस्कार और सम्मान की भावना विकसित हो। मौके पर सुषमा देवी, रूपरानी देवी, मुन्नी लकड़ा, लक्ष्मी देवी, सुमित्रा बारला, उमा देवी, मछीन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह और अशोक पंडा सहित कई अभिभावक उपस्थित थे। इधर दिव्यकुलम् ...