मेरठ, जनवरी 26 -- मवाना। रुद्रा कॉलेज छोटा मवाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रविवार को हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पवाचन कर किया गया। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति ने अतिथियों को शॉल एवं भगवान श्रीराम का चित्र देकर सम्मानित किया। मुख्य वक्ता हिंदू जागरण मंच के संगठन मंत्री गोपाल ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर विस्तार से बताया। इसके उपरांत शाश्वत आनंद सरस्वती ने हिंदुत्व विषय पर प्रकाश डाला और अपनी संस्कृति के बारे में बताया। उन्होंने लोगों के दोनों हाथ ऊपर उठवाकर शपथ दिलाई कि हम जात-पात भेदभाव इन सबको भुलाते हुए हम हिंदू हैं, ऐसी दृष्टि से सबको साथ रहना है। श्री 1008 महामंडलेश्वर सरितानंद गिरी ने भारत माता की जयकारों के साथ कहा...