मैनपुरी, मई 17 -- क्षेत्र की एक युवती ने अपने ही माता-पिता पर उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शादी कराने और अब ससुराल पक्ष के जेवरात माता-पिता द्वारा रख लेने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है और अपने माता-पिता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कन्नौज जिले के ग्राम गुनाह मंडैया (उमर्दा) निवासी सलोनी बेगम पुत्री इस्ताक अली ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि करीब 6 महीने पहले उसके माता-पिता ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी आजाद अली निवासी हथिलीया किशनी, मैनपुरी से करा दी थी। आरोप है कि वह अपनी पसंद के किसी अन्य युवक से शादी करना चाहती थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले उसके साथ गलत व्यवहार करते हैं और मारपीट करते हैं। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता अब अपने पति से कानूनी रूप से तलाक च...