सोनभद्र, जनवरी 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महुआंव पांडेय गांव में पांच जनवरी को युवती की संदिग्ध परिस्थतियों में हुई मौत का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया। युवती की हत्या उसके माता-पिता ने ही गला दबाकर की थी। युवती के बाहरी लड़कों से बात करने पर उन्हे आपत्ति थी, इसी कारण उन्होंने उसकी हत्या कर दी। घोरावल क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के महुआंव पांडेय में पांच जनवरी को 19 वर्षीय आरती पुत्री रामलखन की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। उसके गले पर दबे के निशान भी मिले थे। मृतका के पिता ने घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतका की हत्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.