माता-पिता ने डीएम से लगाई बेटे से बचाने की गुहार
बलिया, अगस्त 13 -- बलिया, संवाददाता। पड़ोसी-पट्टीदार ही नहीं बल्कि अपनी संतान के उत्पीड़न से परेशान होकर माता-पिता पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के यहां गुहार लगाने पहुंच रहे हैं। हर दिन कई लोग डीएम और एसपी के यहां बेटा, बेटी, बहू से पीड़ित होकर अफसरों के यहां पहुंच रहे हैं। गुरुवार को आंख से पूरी तरह से दिव्यांग पिता अपनी वृद्ध पत्नी के साथ डीएम के यहां पहुंचे और चौकीदार पद पर तैनात बेटे से बचाने की गुहार लगायी। दोनों ने जिलाधिकारी को बताया कि एकलौता बेटा हर दिन मारपीट कर रहा है। चौकीदार होने के नाते पुलिस भी हम लोगों की मदद नहीं कर रही है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: डीएम आठ फरियादियों की सुनी शिकायतें इस पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने खुद एसओ खेजुरी को फोन कर मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगर इन लोगों का बेटा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.