नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर से अपनी पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार जनता जनार्दन ने हमको (राज्य को) बचा लिया। नहीं तो हालत बहुत खराब होने वाला था। सीएम ने कहा कि उन्होंने अपने बुजुर्ग माता पिता को ओडिसा भेजने के बारे में सोच लिया था। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पश्चिम बंगाल में माहौल बन गया था। अभी राज्य में बहुत काम है। कोलकाता में नेशनल लाइब्रेरी में आयोजित 'राम-शरद कोठारी प्रतिभा सम्मान' समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "इस बार जनता जनार्दन ने पश्चिम बंगाल को बचा लिया। नहीं तो हम लोग का हालात क्या होता पता ही नहीं था। मेरे पिताजी का उम्र 90 साल है माता जी का भी 80 साल से ज्यादा है। मेरा भी प्लानिंग था कि लड़ूंगा जेल जाऊंगा... कुछ ह...