हरिद्वार, अप्रैल 25 -- बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। सिडकुल पुलिस ने अदालत के आदेश पर बुजुर्ग के बेटे और बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अदालत में दायर प्रार्थनापत्र में ग्राम आन्नेकी हेत्तमपुर थाना सिडकुल निवासी 75 वर्षीय प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने और पत्नी मालवती के भरण-पोषण के लिए उपजिलाधिकारी हरिद्वार के यहां वाद दायर किया था। इस पर छह जनवरी को आदेश पारित करते हुए पुत्र मेघराज, रवि, मंगलेश और पुत्रवधू गायत्री को हर माह 5-5 हजार रुपये भरण-पोषण देने और दो कमरे व दो दुकानें देने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि इस आदेश से नाराज होकर पुत्र मेघराज और बहू गायत्री मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर 20 फरवरी को दोनों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धम...