बस्ती, जनवरी 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल के पिता स्व. सूर्यबक्श पाल की 32वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव भरवलिया स्थित पीजी कालेज में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने स्व. सूर्यबक्श पाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गायत्री परिवार की ओर से हवन, शांति पाठ तथा भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि दृढ़ संकल्प व मजबूत इच्छा शक्ति के साथ ही पिता की ओर से दिखाए गए मार्ग का अनुशरण कर इस मुकाम तक पहुंचा हूं। जनता की हर पल सेवा करने का अवसर मिल रहा है। आगे उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। माता-पिता धरती पर ईश्वर स्वरूप हैं। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने किया। समारोह में उमेश श्रीवास्तव, मुस्लिमा खातून, ...