माता-पिता के नाम पौधारोपण का संदेश दिया
कानपुर, जून 7 -- कानपुर। तैलिक पिछड़ा वैश्य महासभा ने रविवार को दुर्गा कुटी में वर-वधु परिचय सम्मेलन व पर्यावरण दिवस मनाया। परिचय सम्मेलन के लिए बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियां एकत्रित हुए। परिवारों ने आपस में संवाद किया। संरक्षिका पूर्णिमा साहू ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीवन पेड़ों के बिना संभव नहीं है। इसलिए माता-पिता के नाम पर एक-एक पौधा जरूर लगाएं। डॉ. रामआसरे साहू ने कहा कि जो काम दवा नहीं कर सकती, वह काम हमारे पेड़ों से मिलने वाली ऑक्सीजन करती है। यहां के के साहू, रमेश राठौर, रीता साहू, डॉ. अजय कृष्ण, शाश्वत साहू, शिवपूजन साहू, उमा साहू, वीरेन्द्र साहू, हरी लाल साहू, लीना साहू, संध्या साहू, मुन्ना साहू, श्याम नारायण, राज नारायण, आरके राठौर, हरी लाल साहू, लीलावती साहू आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.