लखनऊ, दिसम्बर 16 -- माता-पिता के झगड़े से आजिज आकर मंगलवार शाम कृष्ण पाल (20) ने अलीगंज थाने के गेट पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर बचाया। आग पर काबू पाकर उसे सिविल अस्पताल महानगर में भर्ती कराया। कृष्ण पाल की मां ने उसके पिता पर तलाक समेत कई केस कोर्ट से करा रखे है। अस्पताल में कृष्णपाल का इलाज चल रहा है। एसीपी अलीगंज सय्यद अरीब अहमद के मुताबिक कृष्ण पाल शेखुपुरा में रहता है। दोपहर में वह थाने के गेट पर पहुंचा। खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। लपटें उठती देख पुलिस कर्मी दौड़े। पानी और कंबल डालकर आग पर काबू पाया। आनन-फानन पुलिस जीप से कृष्ण पाल को महानगर सिविल अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने 10 फीसद बर्न इंजरी की पुष्टि की। इलाज चल रहा है हालत सामान्य है। पूछताछ में कृष्ण पाल ने बताया कि वह नावेल्टी सिनेमा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.