प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- माता-पिता का आशीर्वाद मिले तो कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है। मुझे भी माता-पिता के आशीर्वाद से ही सफलता मिली है। लेबनान में आयोजित एशियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सीनिवर वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता प्रयागराज की खुशबू निषाद ने अपने गृहनगर वापसी पर यह बात कही। कानपुर रोड स्थित एकलव्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया से बातचीत में खुशबू ने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद के साथ कड़ी मेहनत भी करनी चाहिए। साथ ही माता-पिता की सेवा भी कीजिए। उनके आशीर्वाद से सफलता का हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। लेबनान के जेउनिख में आयोजित आईएमएमएएफ एशियन चैंपियनशिप के सीनियर वूमेंस स्ट्रॉ वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने के बाद शनिवार को खुशबू के प्रयागराज लौटने पर स्वागत की तैयारी की गई थी। बेटी के स्वागत के लिए खुशबू के पित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.