मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- कटरा। नगवारा पंचायत के विशनपुर स्थित कबीर कुटी पर पूर्णिमा के अवसर पर कबीर पंथ के साधुओं का वार्षिक महासम्मेलन हुआ। इसमें रामस्वरूप साहेब, मोहन साहेब, रीतलाल साहेब ने कहा कि माता-पिता, गुरु एवं गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। गायक सरपंच कुलदीप साहेब, प्रमोद दास ने कबीर वाणी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मुखिया बैद्यनाथ दास, रघुवीर दास, पूर्व मुखिया रुदल दास, बीइओ दानी दास, शिक्षक ध्यानी दास, संजय दास, पवन दास, नवल दास, विजय राय, गंगा दास, संजीवन दास, दीपक दास, राकेश दास, भोगेंद्र दास, सुशील दास, महेश दास, बिपिन दास, शंकर दास, किशोर झा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...