माता-पिता और भाई पर केस कराने को टॉवर पर चढ़ा युवक
बलिया, जून 24 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। माता-पिता और भाई पर चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए कस्बा का एक युवक बुधवार की सुबह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गयी। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गयी और युवक को नीचे उतारने का प्रयास करने लगी। हालांकि मुकदमा पंजीकृत होने के बाद एफआईआर की कॉपी उसके मोबाइल पर भेजा गया जिसके बाद करीब साढ़े चार घंटे बाद युवक नीचे उतर सका। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। कस्बा के वार्ड संख्या 14 उत्तर टोला निवासी 30 वर्षीय धनजी वर्मा का अपने माता-पिता, भाई और पत्नी से विवाद चल रहा था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के यहां कई बार शिकायत करने के बाद भी जब कोई कारवाई नहीं हुई तो बुधवार की सुबह करीब छह बजे धनजी कस्बा के अम्बेडकर तिराहा के पास स्थित एक मोबाइल के टावर पर चढ़ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.