माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान और सेवा ही जीवन की पूंजी
कौशाम्बी, जुलाई 29 -- विकास खंड कौशांबी के कंपोजिट स्कूल रक्सवारा द्वितीय में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व को बच्चों ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा, गुरु वंदना भाषण, कविता, निबंध लेखन चित्रकला, पौधारोपण, स्वच्छता एवं अन्य नवाचारी गतिविधियां कराई गईं। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश वर्मा ने बच्चों को गुरु पूर्णिमा के महत्व को बताते हुए कहा गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास के जन्मदिन और गुरुओं के प्रति आदर व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। माता-पिता हमारे जीवन के प्रथम गुरु हैं उनका सम्मान, सेवा और आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपने माता-पिता गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: शांति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.