बरेली, दिसम्बर 22 -- रामनगर। अहिच्छत्र पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को मां पद्मावती के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। धूमधाम से पालकी निकाली गई। रविवार सुबह स्वर्ण कलशों से भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक किया गया। गायक रूपेश जैन और अन्य ने अपनी मधुर आवाज में भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोपहर में मां पद्मावती की पालकी यात्रा मुख्य मंदिर से गांव के मंदिर तक निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे। शाम को माता पद्मावती की चौकी लगाई गई। लोकेश जैन मोहित जैन परिवार नमनकर्ता रहे। प्रसिद्ध गायक रूपेश जैन, लवलेश जैन ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान संजय जैन, पुनीत जैन, दीपक जैन, प्रदीप जैन, नवीन, सुरेंद्र जैन, अनुज जैन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...