माता द्रौपदी की पूजा अर्चना की, वट वृक्ष पर कलावा बांध मनोकामनाएं मांगी
मेरठ, अप्रैल 23 -- महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी स्थित द्रौपदी मंदिर पर गुरुवार को मेले का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों महिला श्रद्धालुओं ने द्रौपदी घाट पर स्नान कर मंदिर में पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण की व अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए घाट से कर्ण मंदिर तक जौं बरसाए। प्रत्येक वर्ष वैशाख मास की सप्तमी को द्रौपदी घाट पर लगने वाला साताफेरी मेला बहुत प्रसिद्ध है। मेले में शामिल होने के लिए कई जनपदों से श्रद्धालु यहां पहुंचे और डुबकी लगाकर माता द्रौपदी मंदिर में पूजा अर्चना का धर्म लाभ कमाया व विशाल बरगद वृक्ष पर धागा बांधकर मन्नत मांगी। द्रौपदी मंदिर के साथ श्रद्धालु प्राचीन पांडेश्वर मंदिर, द्रोपदेश्वर मंदिर, कर्ण मंदिर आदि की भी पूजा अर्चना करते है। मंदिर महंत बेगवती का कहना है कि महाभारत काल में गंगा नदी इसी स्थान से होकर बहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.