कानपुर, मार्च 22 -- पुखरायां, संवाददाता। स्थानीय कस्बे में गणगौर पर्व के अवसर पर भव्य गणगौर यात्रा निकालकर माता गौरी एवं भगवान शिव की प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया। पूरे कस्बे में धार्मिक आस्था, उत्साह और पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। गणगौर यात्रा का शुभारंभ विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। महिलाओं ने हाथों में भगवान की प्रतिमा लेकर मंगल गीत गाए और माता गणगौर से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। ढ़ोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ नृत्य करते हुए यात्रा में भाग लिया। अंत में बड़े महादेवन स्थित त...