दुमका, मार्च 21 -- दुमका। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा की द्वितीय स्वरूप मां ग्रह्मचारिणी की पूजा विधि विधान से की गई। सुबह से ही मंदिरों में मां दुर्गा के पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दुमका के धर्मस्थान मंदिर, पागलबाब मंदिर, पोखरा चौक स्थित ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने माता के सम्मुख दीए, धूम व अगरबत्ती जलाकर अपनी मनोकामना को लेकर प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिरों के बाहर फूल, प्रसाद बेचने वालों की भीड़ लगी हुई थी। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष महत्व हैं। मान्यता हैं कि इस दिन उनकी कथा का पाठ करने से साधक को त्याग, वैराग्य, संयम और सभी सुखों की प्राप्ति होती हैं। दूसरे दिन श्रद्धालु अपने घरों में विधिवत पूजा स्थल की साफ-सफाई कर दुर...