संभल, मार्च 17 -- शहर के बगिया वाली देवी मंदिर पर मेले का आयोजन मंगलवार को किया गया। महिलाओं ने मंदिर में देवी माता की विधि विधान से पूजा अर्चना कर परिवार व बच्चों की खुशहाली की कामना की। सीता रोड बगिया वाली मंदिर पर दूसरे मंगलवार को भी श्रद्धालुओं की नजर आई। महिलाओं ने माता के दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूजन के बाद महिला व बच्चों ने मेले में लगी दुकानों में जमकर खरीदारी की। बच्चों ने मेले में लगे झूलों का आनंद उठाया। वहीं महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीदारी की। यहां लगी चाट पकौड़ी की दुकान पर भी महिला और बच्चों की भीड़ दिखाई दी। बच्चों ने अपने लिए खिलौने खरीदे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...