बिहारशरीफ, मार्च 30 -- माता के जागरण में भक्ति गीतों पर रात भर झूमे दर्शक फोटो चेवाड़ा01- चेवाड़ा के पास टोला में भक्ति गीत प्रस्तुत करते कलाकार। चेवाड़ा, निज संवाददाता । नगर पंचायत के पासी टोला माता का जागरण कार्यक्रम हुआ। चैती पूजा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलाकार ज्योति माही और उनकी टीम द्वारा माता दुलरी... समेत कई भक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। दर्शकों ने रातभर आनंद लिया । इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। दर्शक दीर्घा में बैठे महिला-पुरुषों ने तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। रात 10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जो सुबह चार बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.