गया, अप्रैल 24 -- मां बगलामुखी का जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह से देर शाम तक आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों से पूरा इलाका भक्तिमय रहा। सुबह पांच बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। माता के जयकारे से मां बगला मंदिर दिनभर गूंजता रहा। विशेष आयोजन को लेकर माता का भव्य शृंगार किया गया। माता के भव्य स्वरूप के दर्शन और पूजन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जन्मोत्सव को लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई। मंदिर के पुजारी नागेंद्र मिश्रा ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर मौके पर आयोजित जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। यह भी पढ़ें- मां बगलामुखी अवतरण दिवस पर भव्य आयोजन यज्ञ के लिए पहले वेदी पूजन हुआ। सहस्राचन में चंपा के फूल, हल्दी,पीला चावल का प्रयोग किया गया। इसके बाद कन्या पूजन हुई। ध्वजारोहण हुआ। श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.