कन्नौज, मई 31 -- छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला बजरिया स्थित चंद्रकांता पैलेस में आयोजित भव्य देवी जागरण कार्यक्रम में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रिया म्यूजिकल ग्रुप जागरण पार्टी के कानपुर और मैनपुरी से आए कलाकारों ने एक से बढक़र एक देवी गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और देवी गीतों पर झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती के पूजन एवं आरती के साथ हुई। ऊर्जा राज्यमंत्री एवं तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत, विधायक व पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय, पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजीव दुबे, सिकंदरपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रजनीकांत दुबे, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद राजपूत, जितेंद्र शाक्य, गोलू गुप्ता और गौरव शाक्य सहित अन्य गणम...