इटावा औरैया, मार्च 22 -- चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को आदि शक्ति के चौथे स्वरुप माता कूष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। भक्तों के द्वारा माता को उनका प्रिय मालपुए व पेठा का विशेष भोग भी अर्पित किया गया। देवी मंदिरों में प्रतिदिन माता रानी का विशेष श्रंगार किया जा रहा हैं। जिसे श्रद्धालु निहार रहे हैं। वही लोगों के द्वारा अपने बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए जा रहे हैं साथ ही नेजे भी खूब चढाये जा रहे है। सबसे ज्यादा नेजे बलरई के ब्रह्माणी देवी मंदिर पर चढ़ाये जा रहे हैं यहां पर नेजे चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लग रही है। जिले के प्रमुख देवी मंदिरों पर नवरात्रि के चलते भक्तों की खूब भीड़ हो रही है। नवरात्र में प्रतिदिन शक्ति के अलग-अलग स्वरूपों की श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। चौथे दिन भक्तों ने देवी कूष्मांडा माता का पूजन अर्चन ...