औरंगाबाद, जून 25 -- गोह प्रखंड की डिहूरी ग्राम पंचायत अंतर्गत हसनपुर गांव निवासी एवं समाजसेवी धनंजय सिंह ने अपनी माता देवकली देवी की याद में बच्चों के बीच पोशाक और शिक्षण सामग्री का वितरण किया। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। उन्होंने बताया कि पिछले माह उनके पिता लाल बिहारी सिंह का निधन हो गया था। पिता की मृत्यु का सदमा उनकी माता सहन नहीं कर सकीं और 13 जून को उनका भी निधन हो गया। गुरुवार को डिहूरी गांव में संचालित एक ट्रस्ट के विद्यालय में अध्ययनरत 91 बच्चों को ड्रेस, कॉपी और कलम वितरित किए गए। शिक्षण सामग्री और पोशाक पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...