काशीपुर, अक्टूबर 2 -- किच्छा। श्री माता वैष्णो तीर्थ यात्रा समिति की ओर से नवरात्रों के अवसर पर मां वैष्णो देवी, मां चिंतपूर्णी एवं ज्वाला जी की पवित्र ज्योत लेने के लिए 97 श्रद्धालुओं की दो बसें गंतव्य के लिए रवाना हुईं। विधायक तिलक राज बेहड़ ने सनातनी ध्वज दिखाकर दोनों बसों को रवाना किया और सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यात्रा प्रभारी मनीष सिडाना ने बताया कि बसें शुक्रवार को रवाना होने के बाद पवित्र धामों से माता की अखंड ज्योत लेकर वापस लौटेंगी और नवरात्रों में सनातन धर्म मंदिर में ज्योत स्थापित की जाएगी। विधायक तिलक राज बेहड़, राजेश प्रताप सिंह व गुलशन सिंधी ने श्रद्धालुओं का पटका पहनाकर स्वागत किया और उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। यहां पंजाबी सभा के अध्यक्ष राजा सुखीजा, सुदेश कक्कड़, देवें...