रुद्रपुर, मार्च 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार रात श्री नीलकंठ धाम मंदिर के तत्वावधान में वसुंधरा कॉलोनी फेस-2 स्थित जगदीश बठला के आवास पर भव्य माता की चौकी एवं दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी, बाबा और बालाजी महाराज का गुणगान किया और देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। माता के दरबार में मेयर विकास शर्मा भी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ बठला परिवार ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गणेश वंदना, श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा और बालाजी महाराज, भैरवनाथ व प्रेतराज की आरती के साथ दरबार विधिवत प्रारंभ हुआ। भजन संध्या में प्रस्तुत भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विनीत अरोड़ा ने 'हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.