दरभंगा, मार्च 27 -- घनश्यामपुर/सिंहवाड़ा, हिटी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चैत्र नवरात्र की धूम मची है। दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। प्रखंड के जयदेवपट्टी, देउरी, बाऊर, हरद्वार, बुढ़ेब दुर्गा मंदिर, सिद्धपीठ गलमा धाम, पाली, गनौन, देथुआ, कोर्थु, पोहद्दीबेला आदि के दुर्गा मंदिरों में गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की। हरद्वार तथा बाऊर गांव के दुर्गा मंदिरों में माता का खोंइछा भरने महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पूर्व अलसुबह से दुर्गा मंदिरों में पुरुष-महिलाओं ने परंपरागत पराती गीत गाकर माता दुर्गा की वंदना की। वेद पाठ के बाद मिथिला की मान्य परंपरा, लोकाचार तथा पद्धति से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। आरती व मंत्र पुष्पांजलि के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.