मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- पुरकाजी। श्री माता काली मंदिर सेठपुरा का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया तथा भंडारे का आयोजन किया। पुरकाजी लक्सर मार्ग पर स्थित माता काली का भव्य मंदिर है। जिसकी क्षेत्र में बड़ी मान्यता है। प्रतिवर्ष समाजसेवी रवि खुल्लर अपने परिवार के साथ देहरादून से आकर यहां माता का गुणगान करने व भंडारे का आयोजन करते चले आ रहे हैं। शुक्रवार में माता मंदिर में माता का गुणगान हुआ एवं कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। श्री बालाजी धाम के गुरुजी पंडित घनश्याम दास शर्मा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में रवि खुल्लर, सुनैना खुल्लर, शिवम खुल्लर, स्वीकृति खुल्लर, अनुपम टंडन, देवीना टंडन, स्मिता टंडन, सुधीर कुमार, रेखा टंडन, सोनू, विशाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- बरमसिया काली मंदिर में पूजा अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान ...